परियोजना निदेशक ने किया फरह ब्लाक का औचक निरीक्षण
Gargachary Times
15 October 2025, 21:35
267 views
Mathura
परियोजना निदेशक ऐ,के उपाध्याय ने विकास खंड फरह कार्यालय का बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी, पानी की समुचित जल निकासी की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जाहिर की। परिसर में बरसात में उगे घासफूस को साफ कराने का निर्देश दिया। उपाध्याय ने कहा कि ब्लाक परिसर की साफ-सफाई समुचित हो। किसी तरह की लापरवाही अक्षम्य होगी। किसी कर्मचारी की लापरवाई सामने आई तो कार्रवाई तय है। इस मौके पर उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने बीडीओ नेहा रावत से विकास कार्यों में आने वाली समस्याओं के बारे में भी जाना। कहा कि गांव में अधूरे कार्यों का निर्माण एक निर्धारित समय ने पूर्ण हो तो उद्देश्य सफल हो जाता है। इस मौके पर परियोजना निदेशक उपाध्याय, विकास खंड अधिकारी नेहा, एडीओ विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री आवास योजना आवास के लिए किया सत्यापन
परियोजना निदेशक , बीडीओ और एडीओ ग्राम पंचायत आंवला सुल्तानपुर पहुंचे और वहां सपेरा जाति के लोगों के लिए। प्रस्तावित प्रधानमंत्री आवासों का भौतिक सत्यापन किया।