फरीदा बांगर में रात में दिखा संदिग्ध ड्रोन, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Gargachary Times
25 July 2025, 18:33
413 views
Bulandshahr
ऊंचागांव विकासखंड क्षेत्र के गांव फरीदा बांगर में ब्रष्पतिवार रात एक संदिग्ध ड्रोन की उड़ान ने ग्रामीणों में चिंता पैदा कर दी है। रात करीब 10: 42 बजे ग्रामीणों ने गांव के ऊपर ड्रोन को उड़ते हुए देखा। कुछ लोगों ने ड्रोन का पीछा किया, लेकिन वह तेज गति से गांव की सीमा से बाहर चला गया। इससे पहले ग्रामीणों को क्षेत्र में भी ड्रोन देखे जाने की सूचनाएं मिल चुकीं हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि यह चोर गिरोह द्वारा खेतों या घरों की जानकारी जुटाने का प्रयास हो सकता है। गांव के लोग डरे हुए हैं। वे रात में जागकर पहरा दे रहे हैं। ड्रोन उड़ने की सूचना मिलने पर तुरन्त बुग़रासी चौकी प्रभारी सोबरन सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया, उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी, पुलिस प्रशासन ने रात्रि गश्त बढ़ा दी है।