विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन
Gargachary Times
15 October 2025, 21:36
201 views
Firozabad
विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मा० सदस्य किसान समृद्धि आयोग, ऋषि कुमार द्वारा कृपकों को वैज्ञानिक तकनीकी से खेती से होने वाले फायदे के सम्बन्ध में बताया एवं कृषकों को खेती में सुधार के विषय में अपना सुझाव कृषि विभाग के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने की सलाह दी, जिससे कि किसानों की जरूरत के अनुसार सरकार नयी योजनाएं बना सकें तथा संचालित योजनाओं में सुधार करने का प्रयास कर सकें। साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये जैविक खेती के उत्पादों को बेचने के लिये मण्डी अथवा अन्य बाजारों में स्थान निर्धारित करने की व्यवस्था कराने को कहा।
उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कृषकों को पराली जलाने से मानव, मृदा स्वास्थ एवं पर्यावरण पर पड़ने वाले हानि कारक प्रभावों के विषय में विस्तृत रूप से बताया कि पराली के जलने से मनुष्यों में अस्थमा, स्वासं सम्बन्धित विकृति त्वचा रोग होने का खतरा बढ़ जाता है, एवं ग्लोवल वार्मिंग होने से पर्यावरण का संतुलन खराव हो रहा है। कृषक भाई पराली प्रबंधन में उपयोग में आने वाले कृषि यंत्रों जैसे सुपर सीडर, मल्चर, एम०बी०प्लाउ०, हैपी सीडर, रैक, वैलर, एस०एम०एस० इत्यादि कृषि यंत्र अनुदान पर ऑन लाइन टोकन
बुक कर कय कर सकते है। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान द्वारा कृषकों बताया गया कि राजकीय बीज गोदामों पर उपलब्ध चना, मटर, एवं मसूर बीजों की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गयी तथा उर्वरकों का प्रयोग संतुलित मात्रा में करने की कृषकों को सलाह दी गयी। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विषय में जानकारी प्रदान की।
भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम, प्रमोद कुमार द्वारा कृषकों को खेत तालाव योजना, किसान समृद्धि योजना एवं रेन फेड एरिया डवलपमेन्ट (आर०ए०डी) योजना के विषय में कृषकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, सतीश चन्द्र द्वारा कृषकों को जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण के विषय में बताया गया।
जिला उद्यान अधिकारी, अनीता सिंह द्वारा कृषकों को विभागीय योजनाओं एवं आलू के बीज की उपलब्धता के विषय में जानकारी दी गयी।
किसान समाधान दिवस में जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी चतुर्थ, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, मत्स्य निरीक्षक, सहायक अभियन्ता सिंचाई, सहायक अभियन्ता नलकूप, जिला प्रबन्धक अग्रणी बैंक, मण्डी सहायक मण्डी समिति, जिला उद्यान अधिकारी, वरिष्ठ सहायक प्रबन्धक सहकारी बैंक, टेक्नीशियन विद्युत आदि उपस्थिति रहे। साथ ही प्रगतिशील कृषक श्री शेर सिंह, श्री रघुवीर सिंह, श्री विष्णुदत्त शर्मा, श्री रामखिलाडी, रामदास, राजेश प्रताप सिंह, गिर्राज सिंह, वीरेन्द्र सिंह सहित जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के कृषकों ने किसान समाधान दिवस में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के अन्त में उप कृषि निदेशक द्वारा राभी का आभार व्यक्त किया गया।