मिशन शक्ति फेज-05 "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" अभियान
Gargachary Times
15 October 2025, 21:37
158 views
Firozabad
जनपद फिरोजाबाद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी व समस्त चौकी प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों में रैली / संगोष्ठी आदि के माध्यम से किया जा रहा है जागरुक ।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” फेज-05 के विशेष अभियान क्रम में आज दिनांक 15-10-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों एवं विभिन्न संस्थानों में रैली, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि माध्यमों से छात्र-छात्राओं, महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के तहत सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु किया जा रहा है जागरुक इसी क्रम में थाना उत्तर के एसआरके इंटर कॉलेज, थाना नारखी ग्राम नयावास, थाना रजावली के दीप सिंह इंटर कॉलेज, थाना नसीरपुर के आरआर डी पब्लिक स्कूल, थाना मक्खनपुर के ग्राम केशवपुर सीनियर सेकेंड्री स्कूल, थाना एका के उच्च प्राथमिक विद्यालय, थाना टूण्डला के दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, थाना फरिहा के छोटेलाल इंटर कॉलेज इटा हरी, थाना मटसेना के उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम सौरामढ़ी, थाना सिरसागंज के बाल कल्याण इंटर कॉलेज, थाना खैरगढ़ के श्री नेपाल सिंह इंटर कॉलेज, थाना उत्तर के दाऊ दयाल इंटर कॉलेज, थाना लाइनपार के बाल भारती पब्लिक स्कूल, थाना रसूलपुर के ओम शिव पब्लिक स्कूल, थाना बसई मोहम्मदपुर प्राथमिक विद्यालय नगला गोकुल, थाना पचोखरा के गायत्री इंटर कॉलेज, थाना अरांव के कंपोजिट विद्यालय पीथेपुर, थाना नगला खंगर के नगला गुलाल, थाना शिकोहाबाद के ग्राम नौशहरा, थाना दक्षिण के श्रमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, थाना जसराना के लोकराष्ट्रीय इंटर कॉलेज, आदि में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के विशेष अभियान के तहत किया जा रहा है जागरुक ।