Loading...

11 कॉलेजों के एक हजार खिलाडी करेंगे प्रतिभाग, त्रिदिवसीय होंगी प्रतियोगिताएं

Gargachary Times 15 October 2025, 21:40 140 views
Mathura
11 कॉलेजों के एक हजार खिलाडी करेंगे प्रतिभाग, त्रिदिवसीय होंगी प्रतियोगिताएं
फरह। शारदा ग्रुप के हिन्दुस्तान कालेज ऑफ साइंस एण्ड टैक्नोलाजी में डा एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय के जोनल स्पोर्टस फेस्ट 2025-26 का आयोजन 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक किया जायेंगा। कालेज निदेशक डा० आर एस पवित्र ने बताया कि इस जोनल फेस्ट में आगरा जोन के कालेज प्रतिभाग करेंगे। इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। खेलकूद निदेशक डा० राजेश कुमार कहरवार ने बताया कि स्पोर्टस में लगभग ग्यारह कॉलेजों के एक हजार खिलाडी आठ खेलकूद प्रतियोगतो में भाग लेंगे। ये होंगे इवेंट्स खलकूद प्रतियोगिताओ में एथलेटिक्स, वालीवाल, बास्केटवाल, शतरंज, टेविल टैनिस, खो-खो, कबड्डी और बैडमिंटन की प्रतियोगता आयोजित की जायेंगी। रजिस्ट्रेशन को आधारकार्ड लेकर आए 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। सभी कोच अपनी टीम के रजिस्ट्रेशन डेस्क से रजिस्ट्रेशन कार्ड प्राप्त कर लें। सभी खिलाडियों को कालेज आई कार्ड और आधारकार्ड लाना आवश्यक होगा।
Follow Samachar24