इस्लाम धर्म छोड़कर युवती शाजिया ने अपनाया सनातन धर्म, आर्य समाज मंदिर में रचाई शादी
Gargachary Times
26 July 2025, 21:21
43 views
Bulandshahr
उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर धार्मिक आज़ादी और व्यक्तिगत निर्णय की मिसाल पेश करते हुए दिल्ली की रहने वाली शाजिया ने इस्लाम धर्म को त्यागकर सनातन धर्म अपनाया और गाजियाबाद निवासी युवक अरुण के साथ विवाह किया है। शाजिया, जो कि हसमुद्दीन की पुत्री हैं, आज खुर्जा स्थित आर्य समाज मंदिर में अग्नि को साक्षी मानकर अरुण संग सात फेरे लिए और जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं। विवाह समारोह में हिंदू रीति-रिवाजों का पूर्णत: पालन किया गया। विवाह के बाद नव नबेली दुल्हन शाजिया ने कहा कि मुस्लिम समाज में महिलाओं को सिर उठाकर जीने की इजाजत नहीं होती। उन्होंने आगे कहा आज जब मैंने सनातन धर्म अपनाया है, तो मुझे पहली बार असली आज़ादी का एहसास हुआ है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रवर्तन प्रमुख सुनील सोलंकी भी मौजूद रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह विवाह संस्कार, धार्मिक स्वतंत्रता और नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है।