राष्ट्रीय पोषण माह के समापन कार्यक्रम में डॉ0 बबीता सिंह चौहान जी ने की 5 महिलाओं की गोद भराई
Gargachary Times
16 October 2025, 21:13
376 views
Mathura
राष्ट्रीय पोषण माह का समापन कार्यक्रम बी०एस०ए० इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष डॉ0 बबीता सिंह चौहान जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में माननीय विधायक बलदेव श्री पूरन प्रकाश जी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी, खंड विकास अधिकारी फरह ,नेहा रावत एवं श्रीमती रुचि शर्मा-खंड विकास अधिकारी ग्रामीण , बाल विकास विभाग के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी ,सुपरवाइज़र सहित जनपद की आगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रही।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष डॉ0 बबीता सिंह चौहान जी ने कार्यक्रम में आगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लगाएं गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्हींने आगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बनाये गए स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजनों के स्टॉल का अवलोकन किया और व्यंजनों को चखा।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अवगत कराया कि सभी व्यंजन कम चीनी, कम तेल तथा कम नमक में बनाये गए है। स्टॉलों में मिलेट्स से बनाये गए विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन भी लगाएं गए थे।
राष्ट्रीय पोषण माह के समापन कार्यक्रम में डॉ0 बबीता सिंह चौहान जी ने 05 महिलाओं की गोद भराई की। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जी ने कार्यक्रम में 05 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया।
आगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हैंड मेड खिलौनों की प्रतियोगिता कराई गई थी, जिसमें शशि सैनी प्रथम, सीमा छोली द्वितीय तथा हेमलता निमेष तृतीया रही। पौष्टिक व्यंजनों की रेसिपी प्रतियोगिता में शशि लता प्रथम, विमलेश द्वितीय तथा आज़ादवती तृतीय रही। उक्त सभी विजेताओं को विधायक पूरन प्रकाश सिंह जी द्वारा प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर पुरुस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में पोषण पुनर्वास केंद्र में सर्वाधिक गंभीर कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी चौमुहाँ श्रीमती वंदना शर्मा तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी छाता श्रीमती किरन गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने अवगत कराया कि जनपद में पोषण माह दौरान आयोजित गतिविधियों की “जन आंदोलन डैशबोर्ड “पर लगभग 2 लाख गतिविधियां अपलोड कराई गई है, जिसमें 1 लाख 20 हज़ार गतिविधियां आइ0सी0डी0एस0 विभाग द्वारा की गई है।
कार्यक्रम में माननीय डॉ0 बबीता सिंह चौहान जी ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह भारत सरकार द्वारा हर साल सितंबर में मनाया जाने वाला एक अभियान है, जिसका उद्देश्य कुपोषण को दूर करना और बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देना है। इसकी शुरुआत 2018 में हुई थी और इसका आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को कम करना, पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाना और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना है। अभियान के अंतर्गत पोषण परामर्श सत्र, गोद भराई ,अन्नप्राशन, स्वच्छता अभियान ,पौष्टिक आहार प्रदर्शनी, हैंड मेड खिलौने, आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस अभियान से गर्भवती महिलाओं, 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों ,स्तनपान कराने वाली माताओं और किशोर लड़कियों को लाभ मिलता है, और यह कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।