Loading...

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन नें खोया, पनीर, मिठाइयों के लिए नमूनें चार कुन्तल खोया कराया नष्ट

Gargachary Times 16 October 2025, 21:14 213 views
Firozabad
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन नें खोया, पनीर, मिठाइयों के लिए नमूनें चार कुन्तल खोया कराया नष्ट
दीपावली के अवसर पर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० व जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेश पर सहायक आयुक्त चन्दन पाण्डेय द्वारा गठित टीमों द्वारा छापामार कार्यवाही निरन्तर जारी है, जिसके क्रम में आज दिनांक 16 अक्टूबर को कृत कार्यवाही का विवरण। 1. एक टीम द्वारा सुबह 6 बजे सिरसागंज स्थित बड़ा चौराहा पर जनपद में स्पलाई हेतु पनीर से लदी गाड़ी से लगभग 3 कुन्तल अखाद्य पनीर नष्ट कराया जिसकी अनुमानित मुल्य कुल 90000 रुपये है व पनीर का भी नमूना संग्रहित किया गया। 2. एक टीम द्वारा तड़के सुबह शहर स्थित खोया मण्डी में स्पलाई हेतु खोया से लदी गाडी से लगभग 4 कुन्तल खोया नष्ट कराया गया जिसकी अनुमानित मुल्य कुल 82000 रुपये है व खोया के कुल 2 नमूनें भी संग्रहित किया गया। 3. वही न्यू मार्केट, गल्ला मण्डी टूण्डला स्थित पवन कक्कड़ के प्रतिष्ठान से 02 घी का नमूना लिये गए। 4. मैनपुरी चौराहा, शिकोहाबाद स्थित प्रतिष्ठानों से सरसों का तेल व घी का नमूना लिया गया व 50 किलोग्राम घी मूल्य 50000 को सीज किया गया। 5. छारबाग, फिरोजाबाद स्थित शिशुपाल के मिष्ठान भण्डार से एक बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया। 6. सुहागनगर, फिरोजाबाद से विपिन वाष्र्णेय की दुकान से एक सोयाबीन ऑयल का नमूना व सुनील के प्रतिष्ठान से बर्फी का नमूना लिया गया। टीम में चन्दन पाण्डेय के अलावा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार कुँवर, और खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चन्द्र, संदीप कुमार, विनोद वर्मा, उमेश कुमार, यशपाल यादव, अरूण कुमार व सूरज कुमार शामिल रहे। यह सघन अभियान लगातार चलता रहेगा। मिठाई के प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अखाद्य रंग था ज्यादा रंग के प्रयोग को प्रतिबन्धित किया जा रहा है। आप जनता से भी अपील की जा रही है कि चटख रंग की मिठाईयों में खाद्य/अखाद्य रंग पर विचार अवश्य कर लें।
Follow Samachar24