थाना एका पुलिस द्वारा अवैध असलाह व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
16 October 2025, 21:18
181 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के पर्यवेक्षण मे दिनांक 15.10.2025 को थाना एका पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान चेकिंग संदिग्ध वाहन व्यक्ति व मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विकास कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी सकीपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद को रामपुर चौराहे से करीब 200 मीटर आगे रोड पर ग्राम कैलई की तरफ थाना क्षेत्र एका से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए । इस सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 295/25 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना एका पर पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।