थाना टूण्डला पुलिस द्वारा हत्या से सम्बन्धि में वांछित अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
16 October 2025, 21:19
227 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के द्वारा जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी टूण्डला के पर्यवेक्षण में टूण्डला पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 460/2025 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस व 25/27 आर्म्स एक्ट थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. लाल सिहं उर्फ लालता प्रसाद पुत्र स्व0 पूरन सिहं निवासी मदावली थाना टूण्डला फिरोजाबाद , 2. आकाश पुत्र लाल सिहं उर्फ लालता प्रसाद निवासी मदावली थाना टूण्डला फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया है ।
दिनांक 15.10.2025 को वादी श्री हरवीर सिहं पुत्र स्व0 श्री हरिओम निवासी ग्राम मदावली , थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद की तहरीर वावत अभि0गण 1. लाल सिहं पुत्र पूरन सिहं, 2. मोहन पुत्र लाल सिहं , 3. लव पुत्र लाल सिहं , 4. आकाश पुत्र लाल सिहं नि0गण ग्राम मदावली थाना टूण्डला फिरोजाबाद के द्वारा आये दिन वादी के खेत की मेड काटने पर वादी के भाई धर्मवीर सिहं के द्वारा अन्य लोगों के साथ प्रतिवादी के घर जाकर एतराज करने पर वादी के भाई धर्मवीर को पकड लेना व धर्मवीर सिहं उपरोक्त के सीने में अभियुक्त आकाश उपरोक्त के द्वारा तमंचे से गोली मार देना, तथा गम्भीर हालत में धर्मवीर सिहं उपरोक्त को जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर देना व शव मोर्चरी में रखा होने के सम्बन्ध में लाकर दाखिल की दाखिला तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 460/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कराया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु दो टीम गठित की गयी। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. लाल सिहं उर्फ लालता प्रसाद , 2. आकाश पुत्र लाल सिहं उर्फ लालता प्रसाद को आज दिनांक 16/10/2025 को दौराने देखरेख शान्ति व्यवस्था चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।