मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा 06 कार्टन कुल वजन करीब 01 क्विंटल 75 किलोग्राम अवैध पटाखों के भण्डारण सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
Gargachary Times
16 October 2025, 21:21
261 views
Firozabad
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश में आगामी दीपावली त्योहार के दृष्टिगत पटाखों के अवैध निर्माण व भंडारण करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि मन्दिर वाली गली कस्बा मक्खनपुर में गौरव गुप्ता के मकान में अवैध पटाखों का भण्डारण हो रहा है । उक्त सूचना पर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अवैध पटाखा भण्डारण करने वाले 01 अभियुक्त गौरव पुत्र दिनेश निवासी मन्दिर वाली गली कस्बा व थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गौरव के कब्जे से 06 कार्टन (वजन लगभग 01 क्विंटल 25 किलोग्राम) अवैध पटाखे व 2.5 बोरे/प्लास्टिक कट्टा में देशी बम (वजन करीब 49 किलो 580 ग्राम) कुल वजन करीब 01 क्विंटल 75 किलोग्राम अवैध पटाखों का भण्डार बरामद किया गया है । गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर अभियुक्त गौरव गुप्ता के विरुद्ध थाना मक्खनपुर पर मु0अ0सं0 285/25 धारा 4/9B विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।