Loading...

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्लेसमेंट ड्राइव/ अप्रेंटिस ड्राइव का आयोजन

Gargachary Times 17 October 2025, 20:51 143 views
Firozabad
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्लेसमेंट ड्राइव/ अप्रेंटिस ड्राइव का आयोजन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रधानाचार्या हेमलता ने बताया कि आज दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को राजकीय आईटीआई ,आनन्दपुर जारखी टूंडला फिरोजाबाद में प्लेसमेंट ड्राइव/ अप्रेंटिस ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें में लगभग 85 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिनमें से उपस्थित प्रतिनिधियों ने लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से 27 अभ्यर्थीयों को सेवायोजन एवं 38 अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस हेतु चयन किया । प्लेसमेंट ड्राइव/ अप्रेंटिस ड्राइव में श्री सत्यप्रकाश कार्यदेशक प्लेसमेंट प्रभारी एवं संस्थान के समस्त स्टाफ ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया । सेवायोजित अभ्यर्थियों को प्रधानाचार्य श्रीमती हेमलता यादव द्वारा ऑफर लेटर वितरित किए गए ,एवं शुभकामनाये दी गयी, ऑफर लेटर पाकर सभी अभ्यर्थी अत्यंत खुश दिखाई दे रहे थे।
Follow Samachar24