Loading...

छात्रावृति योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री के कर कमलो से छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र

Gargachary Times 17 October 2025, 20:51 168 views
Firozabad
छात्रावृति योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री के कर कमलो से छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र
पूर्वदशम (कक्षा 9-10) व दषमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समस्त वर्गो के पात्र छात्रों को मा0 मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र लोक भवन सचिवालय में प्रातः 11 बजे से आज दिनांक 17-10-2025 को छात्रवृत्ति धनराषि उनके आधार सीडेड बैंक खातों में अंतरित किये जाने के छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किये गये। जनपद स्तर पर छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम हाईब्रिड मोड में सम्बन्धित विद्यालयों में आयोजित कराया गया। राज्य स्तर पर आयोजित हुये मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) सम्बन्धित विद्यालयों/षिक्षण संस्थान जिनके छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की जा रही है, उन सभी विद्यालयों/षिक्षण संस्थानों में कराया गया। उक्त के क्रम में पूर्वदषम (कक्षा 9-10) व दषमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अनु0 जाति के 2818, सामान्य वर्ग के 716, अन्य पिछ़डा वर्ग के 2423 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 269 छात्र/छात्राओं के आधार सीडेड बैंक खातों में छात्रवृत्ति/षुल्क प्रतिपूर्ति की धनराषि अंतरित हुयी। कल्याण सैक्टर के अधिकारियों द्वारा के0आई0ई0टी0 विद्यालय मक्खनुपर के छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में राजमती जिला समाज कल्याण अधिकारी, कृष्ण मोहन सिंह जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, निधि सिंह के साथ-साथ विद्यालय स्टॉफ एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहें।
Follow Samachar24