Loading...

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के थाना टूण्डला क्षेत्रान्तर्गत किया पैदल गस्त

Gargachary Times 17 October 2025, 20:52 221 views
Firozabad
अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के थाना टूण्डला क्षेत्रान्तर्गत किया पैदल गस्त
जनपद में धनतेरस, दीपावली एवं अन्य आगामी त्योहारों के मद्देनजर अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद के थाना टूंडला क्षेत्रान्तर्गत आमजन एवं व्यापारियों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के दृष्टिगत आज दिनांक 17-10-2025 को पैदल गस्त किया गया । एडीजी महोदया ने मुख्य बाजार एवं मुख्य चौराहे पर पैदल गश्त कर महिलाओं को जागरूक किया और मिशन शक्ति अभियान के महत्व के बारे में आम जनता को अवगत कराया । साथ ही जनता के साथ बातचीत कर अभियान को और प्रभावी बनाने साथ ही सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने हेतु सम्बंधित को दिशा-निर्देश दिए । पैदल गस्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर ,,क्षेत्राधिकारी टूण्डला , व अन्य अधिकारीगण / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
Follow Samachar24