मिशन शक्ति फेज-05 "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" अभियान
Gargachary Times
17 October 2025, 20:53
192 views
Firozabad
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” फेज-05 के विशेष अभियान क्रम में आज दिनांक 17-10-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों एवं विभिन्न संस्थानों में रैली, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि माध्यमों से छात्र-छात्राओं, महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के तहत सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु किया जा रहा है जागरुक इसी क्रम में थाना नसीरपुर के प्राथमिक विद्यालय असरावली व ग्राम पंचायत बाकलपुर, थाना रामगढ़ के गोवर्धन पब्लिक स्कूल महादेव नगर, थाना मक्खनपुर के राजेश्वरी देवी इंटर कॉलेज व विद्यालय ग्राम मौहम्मदपुर नवादा, थाना दक्षिण के D.S पब्लिक स्कूल संत नगर, थाना नगला खंगर के मां विमला देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राम लोहारी व ग्राम गलपुरा, थाना लाइनपार के सर्वोदय विद्यालय नगला विशनु, थाना जसराना के डीएसएसएम इंटर कॉलेज जाजूमई, थाना रजावली के राणा प्रताप सिसोदिया इंटर कॉलेज भौंडेला, थाना पचोखरा के शिवराज सिंह इंटर कॉलेज, थाना बसई मौहम्मदपुर के ग्राम नगला चूरा व ज्ञानगंगा स्कूल नगला चूरा, थाना मटसेना के ग्राम पंचायत नरगापुर, थाना एका के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला भूड, थाना रसूलपुर के कमला देवी इंटर कॉलेज, थाना सिरसागंज के क्षत्रिय इंटर कॉलेज, थाना अरांव के ग्राम पंचायत सैफपुर व उच्च माध्यमिक विद्यालय सैफपुर, थाना टूण्डला के श्री फूल सिंह मायाराम दीक्षित इंटर कॉलेज, थाना फरिहा के ग्राम केशपुरा व ग्राम नगला कास, थाना नगला सिंघी के किसान इंटर कालेज एलई व ग्राम नंगला बलिया, थाना नारखी के ग्राम पंचायत कड़ेरिया आदि में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के विशेष अभियान के तहत किया जा रहा है जागरुक ।