मिशन शक्ति फेस 5.0 को लेकर एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने शिक्षक शिक्षकों के साथ की गोष्ठी
Gargachary Times
17 October 2025, 20:53
204 views
Mathura
मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत मथुरा जनपद के पुलिस लाइन सभागार में सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा संपूर्ण जनपद से आए हुए शिक्षक - शिक्षिकाओं की गोष्ठी की गई l गोष्ठी में महिला एवं बालिका सुरक्षा की चुनौतियां पर चिंतन किया गया l महिला पावर लाइन 1090 , चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 , घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181, तथा UP 112 की क्रियाशीलता के संबंध में विस्तार से बताया गया l 1090 हेड क्वार्टर से भेजी गई महिला सुरक्षा संबंधी पांच लघु फिल्मों का भी प्रदर्शन किया गया l सभी प्रतिभागियों से महिला एवं बालिका सुरक्षा संबंधी सुझाव मांगे गए l संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा कवरेज बढ़ाने तथा सादे वस्त्र में पुलिस पेट्रोलिंग कराए जाने है तो संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित कर दिया गया है l गोष्ठी में 158 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया l