श्री श्याम लाडला परिवार सेवा समिति ने एकादशी पर खाटूश्याम मंदिर पर किया सकीर्तन
Gargachary Times
18 October 2025, 18:09
131 views
Agra
आगरा। श्री श्याम लाडला परिवार सेवा समिति की ओर से एकादशी पर श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन जीवनी मंडी स्थित खाटूश्याम मंदिर में किया गया। शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, विष्णु खंडेलवाल और प्रांशु अग्रवाल ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया।
फरीदाबाद से आये भजन गायक अंकित शर्मा ने भक्तों ने झूला डाला, झूले पर खाटू वाला.. सब कुछ छोड़ कर आ श्याम की शरण में.. फेरु तेरी याद आई रे मतवाला सावरिया... जैसे एक के बाद एक भजनों से सभी को भावविभोर कर दिया।
इससे पहले स्थानीय भजन गायक राजा सांवरिया, त्रिलोकी शर्मा, और राजा पुरोहित ने तेरा किसने किया श्रृंगार संवारे... भजन गाये तो श्याम प्रेमी खाटू नरेश की भक्ति में झूमते रहे। इस अवसर पर राजीव अग्रवाल दीपांशु अग्रवाल सोनेद चौहान , अमित गोयल,विनय अग्रवाल, शुभम गोयल, सचिन गर्ग, लोग उपस्थित रहे।