जसराना तहसील में समाधान दिवस का आयोजन
Gargachary Times
18 October 2025, 18:10
347 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित और मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की उपस्थिति में समाधान दिवस का आयोजन जसराना तहसील में किया गया, इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारियोें के साथ-साथ कानून व्यवस्था से जुडे लोग भी मौजूद रहें, जिलाधिकारी ने समस्त उपस्थित अधिकारियों को निर्दंेशित किया कि समाधान दिवस मंे आए हुए शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें, जहां पर जरूरत हो, वहां पर पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर मामलें के निस्तारण का भी प्रयास किया जाए, अगर कोई शिकायत लाभार्थीपरक योजनाओं से सम्बन्धित है, तो सम्बन्धित विभाग के अधिकारी त्वरित पात्र लाभार्थी की जांच कराकर उसकी पात्रता के आधार पर उसको तुरंत लाभ दिलाया जाए, जिलाधिकारी के समक्ष इस दौरान जो भी समस्याऐं आयीं, जिलाधिकारी ने उनमें से कुछ का त्वरित निस्तारण किया और शेष का आगे चलकर निस्तारण करने का आश्वासन दिया, इस प्रकार जिलाधिकारी के समक्ष मौके पर 72 शिकायत आई और 11 का निस्तारण त्वरित किया गया, इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष कानून व्यवस्था, राजस्व और लाभार्थीपरक योजनाओं से सम्बन्धित सबसे अधिक शिकायतें आईं। इनमें से एक प्रार्थिनी सरला देवी ने जो नगला केवल की निवासनी है ने शिकायत की की कुछ दबंग उनके बैनामाशुदा भूमि से जबरिया बेदखल कर रहें है, जिलाधिकारी से प्रार्थनी ने कहा कि वह मेहनत, मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण कर रही है, उसकी छोटी सी भूमि उसकेे जीवन का आधार है, उसके साथ न्याय किया जाए, जिलाधिकारी ने इस पर नायब तहसीलदार और एस एच ओ की संयुक्त टीम बनाकर सम्पूर्ण मामले की छानबीन करने के निर्देश दिए जिससे, उसके साथ न्याय हो सके, इसी तरह से जिलाधिकारी के समक्ष कई शिकायतें आईं जिसको जिलाधिकारी ने गम्भीरतापूर्वक सुनकर निस्तारित करने के निर्देश दिए।