आईजीआरएस के तहत आने वाले प्रकरणों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
Gargachary Times
26 July 2025, 21:26
20 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, समस्त खंड विकास अधिकारियों, एडीयो पंचायत, सचिव डीसी मनरेगा, परियोजना निदेशक की उपस्थिति में आईजीआरएस सहित विभिन्न प्रकार के मुद्दों पर बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में किया गया, जिलाधिकारी ने नारखी और शिकोहाबाद के एडीयो पंचायत को सबसे खराब आईजीआरएस निस्तारण हेतु एडवर्स एंट्री देने की बात कही, मदनपुर और एका के खंड विकास अधिकारियों का आईजीआरएस निस्तारण में स्थित सबसे खराब पाई गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी उपस्थित अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि मौके पर जाकर मामले की जांच करें, जब तक शिकायतकर्ताओं को संतुष्टि न मिल जाए, तब तक गुणवत्तापूर्ण आईजीआरएस निस्तारण नहीं माना जाएगा, उन्होंने आईजीआरएस के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 10 सचिवों को कारण बताओं नोटिस भी जारी करने के आदेश दिए, साथ ही साथ जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की पंचायत सहायकों की भर्ती शीघ्र कराये, साथ ही जिन पंचायत सचिवों के यहां पंचायत सहायकों की भर्ती के एक भी आवेदन नहीं आए, उनके वेतन रोकने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए, साथ ही उन्होंने आदेश दिए कि ग्राम सभा की बैठक कराकर आवेदन प्राप्त करें, जिससे उनकी भर्ती शीघ्र कराई जा सके, जिलाधिकारी ने सबसे कम खर्च करने वाले एडीओ पंचायत की समीक्षा की जिसमें 7 एडीओ पंचायत सबसे कम खर्च करने की श्रेणी में दिखाई दिए, जिलाधिकारी ने इन सभी एडीयो पंचायत को एडवर्स एंट्री देने की बात कही, साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि यह स्थिति बेहद खेद जनक है, की एडीयो पंचायतों ने विकासात्मक कार्यों के कुछ भी खर्च नहीं किया है, साथ ही जिलाधिकारी ने सभी पंचायत सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक पंचायत सचिव पंचायत भवन पर नियमित 10 से 12 अवश्य बैठे, जिससे जन समस्याओं का समाधान प्रारंभिक स्तर पर ही किया जा सके, अगर कोई भी पंचायत सचिव 10 से 12 नहीं बैठेगा, तो उसके वेतन में कटौती की जाएगी, सभी सचिवों को शासन ने समूहों के बढ़ोतरी हेतु सभी पंचायत सचिवों को एस आर एल एम में नोडल के रूप में नियुक्त किया है, इसलिए सभी सचिव पंचायत भवन में एस एस जी समूह की महिलाओं के साथ बैठक करें और समूह की प्रगति में अपना योगदान दें, साथ ही साथ सभी सचिव वर्तमान प्रधान व पूर्व प्रधान के द्वारा बताई गई समस्याओं को प्रारंभिक स्तर पर ही दूर करने का प्रयास करें, साथ ही साथ गांव के बने आरआरसी सेंटरों को सक्रिय करें, जिसका प्रभाव गांव में परिलक्षित होना चाहिए, इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहने वाले नौ सचिवों के एक दिन का वेतन काटने के आदेश जिलाधिकारी ने दिए, बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी विशु राजा सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहें।