Loading...

लाइनपार पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त कल्लू उर्फ कलुआ को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार

Gargachary Times 18 October 2025, 18:13 141 views
Firozabad
लाइनपार पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त कल्लू उर्फ कलुआ को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नया बांस अन्डर पास से नया बांस की तरफ जाने वाले रास्त से एक अभियुक्त कल्लू उर्फ कलुआ को एक अवैध तमंचा 12 बोर व दो जिंदा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना लाइनपार पर मु0अ0सं0 296/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24