Loading...

आबकारी आयुक्त महोदय उ0 प्र0 द्वारा अबैध शराब के विरुद्ध चलाई जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान

Gargachary Times 18 October 2025, 21:18 122 views
Firozabad
आबकारी आयुक्त महोदय उ0 प्र0 द्वारा अबैध शराब के विरुद्ध चलाई जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान
आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाई जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत एवं जिलाधिकारी महोदय, फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में तथा उप आबकारी आयुक्त महोदय,आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी महोदय,फिरोजाबाद के निर्देशन में आगामी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनाँक 17/10/2025 को आबकारी निरीक्षक,क्षेत्र -1 फिरोजाबाद मय स्टाफ द्वारा क्षेत्र की फुटकर देशी मदिरा एवं कंपोजिट दुकानों पर आकस्मिक रूप से टेस्ट परचेज कराते हुए दुकानों का निरीक्षण कर उपलब्ध स्टॉक की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ सफाई रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न करने देने, दुकान पर मांग के अनुरूप ब्रांडो की उपलब्धता बनाए रखने, पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किए जाने, सीसीटीवी कैमरा निरंतर संचालित रखने, पोस मशीन से (100%) शत-प्रतिशत बिक्री किये जाने ,** अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री किए जाने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। क्षेत्र अंतर्गत आइजीआरएस शिकायत का मौके पर जाकर जांच की गई तथा होटल/ ढाबे आदि को भी चेक किया गया
Follow Samachar24