Loading...

थाना हाईवे पुलिस और स्वाट टीम की शातिर लुटेरों से हुई मुठभेड़, लुटेरों के पैर में लगी गोली

Gargachary Times 19 October 2025, 19:54 119 views
Mathura
थाना हाईवे पुलिस और स्वाट टीम की शातिर लुटेरों से हुई मुठभेड़, लुटेरों के पैर में लगी गोली
मथुरा जनपद में थाना हाईवे पुलिस और स्वाट टीम की दो शातिर लुटेरों से मुठभेड़ हो गई । इस दौरान दोनों शातिर लुटेरों के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए। और पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए, लुटेरे हाई स्पीड मोटरसाइकिल पर सवार होकर लूट और चैन स्नैचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। जिनके कब्जे से पीली धातु की दो चैन बरामद की गई । साथ ही दो अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए । गिरफ्तार अभियुक्तों में हाथरस के नगला मियां का निवासी गोविंद है । तो दूसरा हाथरस के करारमई लोधीपुर का निवासी अमित है। पुलिस ने धनतरेस की देर रात को मुठभेड़ कर थाना हाईवे क्षेत्र के नवादा से टैकमैन सीटी बिजली घर जाने वाली सड़क से दोनों को गिरफ्तार किया है।
Follow Samachar24