यम द्वितीया पर्व को लेकर डीएम एसएसपी ने यमुना घाटों का किया निरीक्षण
Gargachary Times
19 October 2025, 20:01
491 views
Mathura
यम द्वितीया पर्व को लेकर मथुरा के जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने यमुना जी के घाटों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने बंगाली घाट राजा घाट एवं विश्राम घाट सहित अन्य घाटों का पैदल निरीक्षण किया। यम द्वितीया पर्व पर यमुना स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं का जायजा लिया। इसी दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नाव के द्वारा यमुना जी के दोनों और आने वाले घाटों का निरीक्षण किया, एवं जल स्तर की भी जानकारी ली।
इस दौरान मथुरा वृंदावन के नगर आयुक्त जग प्रवेश, एवं सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जै जैन, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिन्हें आगामी त्यौहार यम द्वितीया पर्व को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।