Loading...

दीपावली के त्योहार के उपलक्ष्य मे पुलिस लाइन परिसर मे बालक बलिकाओ के रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Gargachary Times 19 October 2025, 20:03 373 views
Firozabad
दीपावली के त्योहार के उपलक्ष्य मे पुलिस लाइन परिसर मे बालक बलिकाओ के रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
वामा सारथी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में आज दिनाँक 19-10-2025 को दीपावली के त्योहार के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन परिसर में बालक बालिकाओं के रंगोली प्रतियोगिता एवं पूजा थाली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित एवं श्रीमती आशिमा महाजन (आई.आर.एस.) अध्यक्षा वामा सारथी जनपद फिरोजाबाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित, श्रीमती आशिमा महाजन ( आई.आर.एस ) अध्यक्षा वामा सारथी जनपद फिरोजाबाद पत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित, सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी जसराना श्री राजेश गुनावत, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन फिरोजाबाद द्वारा प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बालक-बालिकाओं को उपहार एवं मिष्ठान देकर सम्मानित करते हुए दीपावली के त्योहार की शुभकामनाएँ दी गयी । साथ ही जनपद में मिशन शक्ति फेज 05 अभियान के क्रम में पुलिस लाइन परिसर स्थित फैमिली लाइन के बालक / बालिकाओं को जागरुक किया गया । 1.रंगोली प्रतियोगिता- प्रथम स्थान- सिमरन, द्वितीय स्थान- अकांक्षा व यशस्वी एवं तृतीय स्थान- दिव्यांशी व तान्या 2.पूजा थाली प्रतियोगिता- प्रथम स्थान- विपाशा, द्वितीय स्थान- कृष्णांजली, एवं तृतीय स्थान- प्रभा
Follow Samachar24