मिशन शक्ति फेज-05 "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" अभियान
Gargachary Times
19 October 2025, 20:11
437 views
Firozabad
जनपद फिरोजाबाद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी व समस्त चौकी प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों में रैली / संगोष्ठी आदि के माध्यम से किया जा रहा है जागरुक ।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” फेज-05 के विशेष अभियान क्रम में आज दिनांक 19-10-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों एवं विभिन्न संस्थानों में रैली, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि माध्यमों से छात्र-छात्राओं, महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के तहत सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु किया जा रहा है जागरुक इसी क्रम में थाना बसई मोहम्मदपुर के ग्राम बानीपट्टी, थाना दक्षिण के नयी बस्ती वार्ड नं0 43, थाना नगला खंगर के ग्राम नाथू की ठार, थाना फरिहा के नगला रंजीत, थाना लाइनपार के रामनगर, थाना जसराना के ग्राम खेरिया पटीकरा, थाना नारखी के ग्राम गढ़ी कुबेर, थाना मक्खनपुर के ग्राम बदनपुर, थाना पचोखरा के कस्बा पचोखरा, थाना रामगढ़ के उर्दूनगर, थाना नसीरपुर के ग्राम हरिया, थाना मटसेना के ग्राम नगला डरुआ, थाना एका के ग्राम रामनगर, थाना रजावली के नगला बीच, थाना खैरगढ़ के ग्राम लालई, थाना अरांव के कस्बा नगला चैन, थाना नगला सिंघी के ग्राम ठार खूउवई, थाना नगला खंगर के मढई, थाना उत्तर के हनुमानगंज, थाना शिकोहाबाद के बेकारशखा आदि में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के विशेष अभियान के तहत किया जा रहा है जागरुक ।