Loading...

आरओ/एआरओ परीक्षा केन्द्रो का जिला अधिकारी रमेश रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का संयुक्त निरीक्षण किया

Gargachary Times 26 July 2025, 21:28 18 views
Firozabad
आरओ/एआरओ परीक्षा केन्द्रो का जिला अधिकारी रमेश रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का संयुक्त निरीक्षण किया
दिनांक 27-07-2025 को आयोजित होने वाली आरओ/एआरओ परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया । महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया एवं परीक्षा से जुड़े सभी कार्मिकों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षा आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।* इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा भी नगर क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की नकल, अनुचित साधन या शांति भंग करने वाले तत्वों पर सख़्ती से कार्रवाई की जा सके।* परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त पुलिस बल, पर्यवेक्षक अधिकारी एवं अन्य सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ।* पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने हेतु फिरोजाबाद पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से सतर्क व सक्रिय ।
Follow Samachar24