रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
19 October 2025, 20:12
226 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन मे जनपद मे चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले वाँछित आर्यन गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता निवासी गली न0 14 एकतानगर थाना रसूलपुर फिरोजाबाद को रेलवे रोड के किनारे गली न0 2 नीबू वाला बाग के पास से गिरफ्तार किया है । अभियुक्त के विरूद्ध थाना हाजा मु0अ0सं0 483/25 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत है अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है ।