Loading...

थाना बसई मौहम्मदपुर पुलिस द्वारा 20 किलो 32 ग्राम अवैध गांजा मय चार पहिया गाडी के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 19 October 2025, 20:14 289 views
Firozabad
थाना बसई मौहम्मदपुर पुलिस द्वारा 20 किलो 32 ग्राम अवैध गांजा मय चार पहिया गाडी के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी सदर जनपद फिरोजाबाद के पर्यवेक्षण में थाना बसई मौहम्मदपुर पुलिस टीम द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्ति वाहन चैकिंग के दौरान ईधौन पुल से एक अभियुक्त विजेन्द्र पुत्र हेतराम निवासी नगला बरी थाना रिजोर जनपद एटा को मय चार पहिया गाडी जिसमे 20 किलो 32 ग्राम अवैध गाजा बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया गया । चार पहिया गाडी को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट सीज कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 192/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24