Loading...

किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, तभी मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Gargachary Times 19 October 2025, 20:43 303 views
Mathura
किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, तभी मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
मथुरा जनपद में 18 अक्टूबर 2025 को उप कृषि निदेशक ने जनपद के समस्त किसानों को सूचित किया है कि एग्रीस्टैक योजनान्तर्गत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाये जाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान 16 अक्टूबर 2025 से लेकर 15 नवम्बर 2025 तक चलेगा। जिसके अन्तर्गत प्रत्येक गांव में एक-एक कैम्प लगाया जाएगा। कैम्प के माध्यम से सभी किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवा लें जिससे सभी किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके । कृषि उपनिदेशक का कहना है कि बिना फार्मर रजिस्ट्री के किसानों को अब पीएम सम्मान निधि की आगामी किस्त प्राप्त नहीं होगी। पीएम किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत आगामी किस्त प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। किसानों को फसली ऋण प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक होगा। फसल बीमा का लाभ प्राप्त करने में सुगमता होगी इसके साथ आपदा प्रबंधन के अन्तर्गत कृषकों को क्षति पूर्ति हेतु कृषकों को चिन्हांकन करने में सुगमता होगी। फार्मर रजिस्ट्री कराने से किसान को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा कृषि एवं सम्बद्ध विभागों को फार्मर रजिस्ट्री पर उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर योजनाओं का लाभ वितरण करने में सुगमता होगी। लाभार्थी किसानों को बार-बार सत्यापन कराना आवश्यक नहीं होगा। लगने वाले कैम्प की तिथि के सम्बन्ध में जानकारी कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी, लेखपालों, पंचायत सहायकों एवं रोजगार सेवकों से ली जा सकती है। कैम्प के अतिरिक्त कृषक स्वयं व जनसेवा केन्द्र के माध्यम से भी फार्मर रजिस्ट्री बनवा सकते है।
Follow Samachar24