जिला निर्वाचन कार्यालय, फिरोजाबाद में स्थापित ई०वी०एम०/वी०वी०पैट वेयर हाउस के माह अक्टूबर, 2025 के मासिक निरीक्षण
Gargachary Times
21 October 2025, 16:35
132 views
Firozabad
जनपदों में स्थापित ई०वी०एम०/वी०वी०पैट वेयर हाउस का मासिक / त्रैमासिक निरीक्षण कर सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त के संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय, फिरोजाबाद में स्थापित ई०वी०एम०/ वी०वी०पैट वेयर हाउस का माह अक्टूबर, 2025 को जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा दिनांक 30-10-2025 को प्रातः 10.15 बजे मासिक निरीक्षण किया जायेगा।
अतः आप ई०वी०एम०/वी०वी०पैट वेयर हाउस के माह अक्टूबर, 2025 के मासिक निरीक्षण के दौरान निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित हों तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ को सूचना भी समय से भिजवाना सुनिश्चित करें।