पुलिस स्मृति दिवस पर फिरोजाबाद पुलिस ने दी अमर वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि
Gargachary Times
21 October 2025, 16:36
169 views
Firozabad
फिरोजाबाद में “पुलिस स्मृति दिवस” बड़े ही श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित सहित समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने रिजर्व पुलिस लाइन में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
एसएसपी ने अपने संबोधन में कहा कि “कर्तव्य पथ पर बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।” उन्होंने विगत एक वर्ष में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवानों को याद करते हुए उनके पराक्रम और समर्पण को नमन किया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर पूरे पुलिस परिवार ने देश की सेवा और जनसुरक्षा के प्रति नई ऊर्जा के साथ संकल्प दोहराया।