Loading...

सुबह टहलने निकले बुजुर्ग लापता, दो पुलिस टीमें तलाश में जुटीं

Gargachary Times 21 October 2025, 16:36 225 views
Firozabad
सुबह टहलने निकले बुजुर्ग लापता, दो पुलिस टीमें तलाश में जुटीं
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के एटा बुर्ज कस्बे निवासी 62 वर्षीय जीवन्द्र सिंह पुत्र होरीलाल सुबह लगभग 4:50 बजे टहलने निकले थे, जिसके बाद से लापता हैं। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें अकेले ही घर से जाते हुए देखा गया है। परिजनों की सूचना पर थाना शिकोहाबाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। फिलहाल अपहरण जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है। पुलिस ने दो टीमों का गठन कर जीवन्द्र सिंह की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने दी है और कहा कि तलाश तेज की गई है, हर पहलू पर जांच जारी है।
Follow Samachar24