मिशन शक्ति फेज-05 "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" अभियान
Gargachary Times
22 October 2025, 20:12
140 views
Firozabad
जनपद फिरोजाबाद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी व समस्त चौकी प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों में रैली / संगोष्ठी आदि के माध्यम से किया जा रहा है जागरुक ।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” फेज-05 के विशेष अभियान क्रम में आज दिनांक 22-10-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों एवं विभिन्न संस्थानों में रैली, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि माध्यमों से छात्र-छात्राओं, महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के तहत सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु किया जा रहा है जागरुक इसी क्रम में थाना नसीरपुर के ग्राम डिडौली शहजादपुर, थाना मक्खनपुर के कस्बा मक्खनपुर, थाना उत्तर के कोटला चुंगी, थाना खैरगढ़ के कस्बा खैरगढ़, थाना लाइनपार के ग्राम दतौंजी खुर्द, थाना एका के कृष्णा लाइब्रेरी, थाना रजावली के ग्राम हटी गढ़ी, थाना नगला खंगर के ग्राम धनपाल, थाना दक्षिण के वार्ड 32 हिमांयूपुर, थाना सिरसागंज के गुड मंडी सिरसागंज, थाना मटसैना के ग्राम पंचायत मटसैना, थाना नारखी के ग्राम बझ गाऊ, थाना रामगढ़ के नगला मिर्जा बडा, थाना रजावली के देव खेडा, थाना जसराना के कस्बा जसराना आदि में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के विशेष अभियान के तहत किया जा रहा है जागरुक ।