थाना मटसैना पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
22 October 2025, 20:13
247 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना मटसैना पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 211/2025 धारा 109(1) बीएनएस में वाँछित अभियुक्तगण 1. सुमित कुमार उर्फ मूला पुत्र विजेन्द्र निवासी ग्राम सिकहरा थाना मटसैना जनपद फिरोजबाद 2. संजय पुत्र सोनवीर सिंह निवासी ग्राम खेडा थाना मटैसना जनपद फिरोजाबाद को दिनाँक 22.10.2025 को ग्राम नगरिया मोड़ बगीची के पास से 01 रिवाल्वर 32 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण द्वारा दिनाँक 20.10.2025 को फिरोजाबाद नर्सिंग स्कूल में एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना मटसैना पर मु0अ0सं0 211/2025 धारा 109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।