Loading...

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा द्वारा वैश्य (बनिया) समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरुद्ध मे सौपा ज्ञापन

Gargachary Times 26 July 2025, 21:32 30 views
Agra
ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा द्वारा वैश्य (बनिया) समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरुद्ध मे सौपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री उर्जा मंत्रालय ए.के. शर्मा द्वारा वैश्य (बनिया) समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरुद्ध आज अग्रवाल युवा संगठन रजि आगरा के अध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल जी के नेतृत्व सैकड़ो वैश्य अग्रवाल समाज ने माननीय आनंदीबेन पटेल जी महामहिम राज्यपाल महोदय जी के नाम जिला अधिकारी आगरा के माध्यम से महोदय को ज्ञापन दिया । ऊर्जा मंत्री ए के सिंह द्वारा अभद्र टिप्पणी किये जाने पर वैश्य समाज में बहुत ही आक्रोश देखने को मिल रहा है आज अग्रवाल युवा संगठन सुभाष पार्क से कलेक्ट्री तक विरोध प्रदर्शन,नारे लगाते हुए, ऊर्जा मंत्री तुम होश में आओ होश में आओ,ऊर्जा मंत्री हाय हाय हाय, राजपाल जी से यह पुकार ऊर्जा मंत्री को करो बर्खास्त, जैसे आदि नारे लगाते हुए पैदल मार्च निकाला ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा का कहना था की यह कोई बनिए की दुकान नहीं चला रहे की पैसा ले लिया और सामान नहीं मिलेगा इस कथन से वैश्य समाज में भारी आक्रोश पैदा हो गया अध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल जी का कहना है कि ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा द्वारा की गयी वैश्य बनिया समाज पर अभद्र टिप्पणी से वैश्य समाज आहत हुआ है वैश्य समाज सबसे ज्यादा टैक्स देता है और देश की आर्थिक संकट की घड़ी में सबसे आगे खड़ा रहता है पहले मंत्री जी वैश्य समाज का इतिहास पढ़ें वैश्य समाज के दानवीर भामाशाह जिन्होंने अपना पूरा दान समाज कल्याण के लिए लगा दिया, डॉ राम मनोहर लोहिया, महात्मा गांधी ,महाराजा अग्रसेन जैसे वीर पुरुष इस वैश्य समाज में रहे हो ऐसे वैश्य समाज पर ए.के. शर्मा द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी की अग्रवाल युवा संगठन और समस्य बनिया समाज गौर निंदा करता है आज जिला अधिकारी जी को ज्ञापन के माध्यम से राजपाल महामहिम से मांग की ऊर्जा मंत्री ए.के .शर्मा को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की मुख्य रूप से उपस्थित विनोद कुमार अग्रवाल संस्थापक, अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, अखिल बंसल,अंकित अग्रवाल महामंत्री, जितेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष, मयंक अग्रवाल ,संदीप अग्रवाल, अमित बंसल,मोहित अग्रवाल,संजय अग्रवाल, प्रवीन सिंघल,राजीव सिंघल,चिराग अग्रवाल ,कपिल अग्रवाल, अजय अग्रवाल ,सोनू अग्रवाल ,मयंक अग्रवाल ,प्रतीक गोयल,आशीष अग्रवाल, अजय अग्रवाल, कपिल अग्रवाल ,गोविंद अग्रवाल, शशांक अग्रवाल ,शिवम गर्ग,राज अंकित अग्रवाल,अनुज अग्रवाल,अनूप अग्रवाल,गौरव अग्रवाल,अंकित अग्रवाल,सौरव जैन, कुनाल अग्रवाल,कपिल अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल,आशीष अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,रिंकू अग्रवाल,अमित अग्रवाल,मनीष अग्रवाल,आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Follow Samachar24