ईस्ट प्रताप नगर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ गिर्राज पूजन व अन्नकूट प्रसाद वितरण
Gargachary Times
23 October 2025, 18:45
357 views
Mathura
मथुरा। महोली रोड स्थित ईस्ट प्रताप नगर में बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ गिर्राज पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित अन्नकूट प्रसाद वितरण में क्षेत्र के सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। अंत में भक्तों ने गिर्राज धरण की जयकारों के मध्य सप्त परिक्रमा कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
बुधवार प्रातः से ही स्थानीय लोग आयोजन की तैयारियों में जुट गए थे। सभी ने सामूहिक रूप से सर्वप्रथम गोबर से गिर्राज जी की छवि बनाई और बाद में उनका हीरे-मोती, आभूषण, अबीर-गुलाल, पुष्प-माला आदि से भव्य श्रृंगार किया। शाम को अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। भक्त अपने आराध्य की एक झलक पाने को लालयित दिखे। भक्तों ने गिर्राज जी का पूजन कर परिक्रमा की। इस दौरान छटा तेरी तीन लोक से न्यारी है गोवर्धन महाराज, मेरे गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहयो आदि भजनों पर भक्तों ने भाव-विभोर होकर नृत्य किया।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। सभी ने प्रति वर्ष ऐसे ही आयोजन में सहयोग करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक प्रोफेसर बलदेव सिंह, सहयोगकर्ता सुभाष अग्रवाल, रामनरेश शर्मा, शिवकुमार तोमर हरि बोल, पत्रकार राजकुमार तोमर, पार्षद कुलदीप पाठक, निरंजन अग्रवाल, विक्की छौंकर, अनिल चौधरी, हरिओम चौधरी, दिनेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, बीएस चौधरी , राजकुमार शर्मा, राजेश गोयल, उमेश गौतम, रोनू शर्मा, रश्मि कुलश्रेष्ठ, कुंजबिहारी गौतम, मोहित वार्ष्णेय, गौरव अग्रवाल सीपी तिवारी आदि उपस्थित रहे।