अपर जिलाअधिकारी विशुराजा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष मे कर करेत्तर की बैठक
Gargachary Times
24 October 2025, 20:53
232 views
Firozabad
अपर जिलाधिकारी विशु राजा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में कर करेत्तर की बैठक आयोजित की गई, बैठक में कर वसूली की विस्तृत जानकारी तथा वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की गई, अपर जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान जिन विभागों ने खराब प्रदर्शन किया है, उसमें सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे, जिसमें आबकारी, विद्युत, खनिज की कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त की, साथ ही अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों में लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पाई गई है, उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही उन्होंने कहा कि आधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर अपने विभाग की राजस्व वसूलियों से अवगत होते रहे, साथ ही उन्होंने खनिज अधिकारी को निर्देशित किया है अवैध खनन पर अंकुश लगाए, साथ ही सभी विभागों को निर्देशित किया, कि प्रवर्तन की कार्रवाइयों में तेजी लाएं, जिससे ज्यादा से ज्यादा राजस्व की वसूली हो सके, बैठक में अपर जिलाधिकारी संगीता गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामवदन राम, सभी उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार एवं जिला स्तरीय अधिकारी आदि अधिकारी उपस्थित रहे