Loading...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली सलामी

Gargachary Times 24 October 2025, 20:54 174 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली सलामी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड़ की सलामी ग्रहण की गयी । तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड़ में उपस्थित कर्मचारीगण का टर्न आउट चैक करते हुए सम्पूर्ण ड्रिल की टोलीवार कार्यवाही करवाई गयी तथा शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिये दौड़ लगवाई गयी साथ ही बाधा ड्रिल की सम्पूर्ण कारवाई कराई गयी । परेड़ के पश्चात महोदय द्वारा परिवहन शाखा, रेडियो शाखा, बैरक, भोजनालय, कैंटीन, आटा चक्की, लाइब्रेरी, आरटीसी कम्प्यूटर लैब, क्वार्टर गार्द, आर्म्स वर्क शॉप, स्टोर, डीएफएमडी कक्ष, कैश कार्यालय आदि का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । तत्पाश्चात महोदय द्वारा थाना एका के स्थानीय गोताखोर अमित कुमार उर्फ मुलायम को अदम्य साहस एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । परेड़ के दौरान एएसपी/क्षेत्राधिकारी जसराना, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
Follow Samachar24