वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारियों के साथ शहर में पैदल गस्त
Gargachary Times
24 October 2025, 20:56
105 views
Firozabad
आगामी त्यौहार छठ पूजा एवं जनपद में चाक चौबन्द सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, थाना प्रभारी रसूलपुर, थाना प्रभारी दक्षिण, थाना प्रभारी उत्तर मय भारी पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य बाजार / भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि में पैदल गश्त / भ्रमण करते हुए आमजन को सुरक्षा का अहसास दिलाया एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।*
पैदल गश्त के दौरान महोदय द्वारा दुकानदारों / जनपदवासियों से जनसंवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा सभी दुकानदारों को अपने-अपने दुकानों / प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु जागरुक किया गया ।
जनपदवासियों को पैदल गश्त के दौरान अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल डायल-112 एवं सम्बन्धित थाने पर सूचना देने का कष्ट करें । फिरोजाबाद पुलिस द्वारा आपकी हरसम्भव मदद की जायेगी ।