राजनीति विरोध के चलते पूर्व ग्राम प्रधान व उसके नाबालिग भतीजों को फसाने के लिये रचा सड्यंत्र
Gargachary Times
25 October 2025, 19:20
162 views
Mathura
थुरा -गांव सीह पलसो में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई…
जब रामलीला के समापन के मौके पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम चल रहा था।
पीड़ित जयदेव का कहना है —
वह मंच पर सभी कलाकारों को सम्मान दे रहा था, तभी अनूप नामक व्यक्ति आया और गाली-गलौज करने लगा।
जब जयदेव के भाई दुर्गा ने बीच-बचाव किया…
तो अनूप, नटवर और घनश्याम ने मिलकर दुर्गा पर हमला कर दिया!
लेकिन गांव के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
लेकिन… कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।
पीड़ित के मुताबिक, अनूप ने खुद को चोट पहुंचाई —
और सीधे थाने पहुंच गया…
ताकि पूरे परिवार को झूठे केस में फंसाया जा सके!
वही पीड़ित जयदेव ने बताया कि
“हमने तो बस बीच-बचाव किया था।
मगर उसने खुद को चोट मारकर हमें फंसाने का षड्यंत्र रचा।
वो अस्पताल में आराम कर रहा है और पुलिस को धोखा देने की कोशिश कर रहा है।
वही साजिश के तहत मेरे भाई और नाबालिग बच्चों को फसाने के उद्देश्य से चोट लगा ssp कार्यालय पहुंच गया और साजिश के तहत एक मुकदमा भी पंजीकृत करवा दिया
जयदेव का दावा है कि अनूप और उसके साथियों की यह पुरानी चाल है।
गांव के लोग बताते हैं —
इन पर पहले से ही करीब दो दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं!
पुलिस के द्वारा इनका हाफ एनकाउंटर भी किया था।
मगर उसके बाद भी इन बदमाशों तनक भी पुलिस का भय नहीं है।
वही पीड़ित्वके भाई बलराम ने कहा कि
“ये हिस्ट्रीशीटर हैं… गांव के गरीबों को सताते हैं।
मेरा भाई गरीबों की मदद करता है, इसलिए ये उससे रंजिश रखते हैं।
हम बस चाहते हैं कि पुलिस निष्पक्ष जांच करे।”
गांव के लोग डरे हुए हैं…
कहते हैं — हिस्ट्रीशीटर गिरोह गांव के माहौल को बिगाड़ रहा है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।
अब सबसे बड़ा सवाल —
क्या पुलिस इन हिस्ट्रीशीटरों के जाल का सच सामने लाएगी?
या फिर हिस्ट्रीशीटर अपने बुने हुए जाल फिर एक बार सफल होंगे।