Loading...

थाना दिवस में एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने की जनसुनवाई

Gargachary Times 25 October 2025, 19:20 153 views
Mathura
थाना दिवस में एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने की जनसुनवाई
मथुरा में थाना समाधान दिवस के दौरान थाना छाता पर उपस्थित होकर सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व अमरेश कुमार अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से जन शिकायतों की सुनवाई की गई l इस दौरान करीब 8 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 04 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। और कार्यवाही हेतु शेष 04 के निस्तारण हेतु पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजा गया l किसानों से पराली को ना जलाए जाने का अनुरोध किया गया l उपनिरीक्षकगण की गोष्टी करके उनके कार्यों की समीक्षा की गई लंबित विवेचनाओं के निस्तारण व लंबित वारंटो को तामिल किए जाने के निर्देश दिए गए l
Follow Samachar24