ग्रामीण महिलाएं बन रहीं लखपति दीदी- नेहा रावत
Gargachary Times
26 July 2025, 21:36
32 views
Mathura
नगला वर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं लखपति दीदी बनाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण समापन के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके कौशलों और आत्मविश्वास में वृद्धि करना था। कार्यक्रम में महिलाओं को उद्यमिता, पैकेजिंग, मार्केटिंग जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में विकास खंड अधिकारी फरह नेहा रावत ने महिलाओं को लखपति दीदी बनने हेतु प्रेरित किया, और भविष्य में मार्केटिंग में सहयोग देने का आश्वासन दिया। संस्था के प्रोजेक्ट प्रमुख प्रमोद आसरे ने संस्था का परिचय देते हुए महिलाओं को अपने व्यवसाय को शुरू करने और उसे सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं ने बताया कि इस कार्यक्रम ने उन्हें अपनी आय को बढ़ाने हेतु रोजगार करने के लिए कौशल प्रशिक्षण मिला। जिससे उनकी आयवृद्धि करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में दी गई जानकारी अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करेगी और संकल्प लिया कि वे रोजगार से जुड़कर लखपति दीदी बनेंगी।
प्रशिक्षण में माताओं बहनों को घरेलू उत्पाद जिसमें मुख्य रूप से क्लिनिंग उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें वाशिंग पाउडर, लिक्विड डिटर्जेंट, डिशवाश, हैण्डवाश, ग्लास क्लीनर, टॉयलेट क्लीनर, नहाने का साबुन, फिनायल आदि बनाने का प्रशिकण दिया गया, प्रशिक्षण में सभी बहनों ने उक्त उत्पादों को बनाने का प्रैक्टिकल भी किया।।