Loading...

एसएसपी फिरोजाबाद द्वारा शुरु किया गया है विशेष अभियान

Gargachary Times 25 October 2025, 19:22 157 views
Firozabad
एसएसपी फिरोजाबाद द्वारा शुरु किया गया है विशेष अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण / अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में जनपद में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु शुरू किया गया है विशेष अभियान । इस अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को नामित किया गया है । विशेष अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतकर्ता के मौके पर जाकर किया जा रहा है शिकायतों का निस्तारण । प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल के थाना क्षेत्र में कम से कम 01 स्थान व थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कम से कम 02 स्थानों पर प्रतिदिन मौके पर निस्तारण करेंगे । दिनांक 25-10-2025 को चलाये गये विशेष अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त शिकायतों में से कुल 23 शिकायतों का किया गया मौके पर निस्तारण । विशेष अभियान के अन्तर्गत शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत के निस्तारण हेतु नहीं होना पडेगा परेशान । फिरोजाबाद पुलिस शिकायतकर्ता के घर मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर करेगी शिकायत का समाधान व दोनों पक्षों का फीडबैक लेकर शिकायत के समाधान के सम्बंध में सन्तुष्ट किया जायेगा । शिकायतकर्ता को बार-बार थाने अथवा उच्चाधिकारियों के पास पुलिस ऑफिस आने की आवश्यकता नहीं पडेगी, उसकी शिकायत का निस्तारण और बेहतर तरीके से मौके पर हो पायेगा ।
Follow Samachar24