Loading...

सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 25 October 2025, 20:38 262 views
Firozabad
सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 590/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त शिवा पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी किशनपुर मोहम्मदाबाद थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद को थाना क्षेत्र के सोथरा चौराहा सर्विस रोड पर एनएच 19 से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय जनपद फिरोजाबाद के समक्ष पेश किया जायेगा ।
Follow Samachar24