Loading...

विद्युत टीम से अभद्रता, पिता, पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Gargachary Times 26 October 2025, 20:38 130 views
Mathura
विद्युत टीम से अभद्रता, पिता, पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सरकार की मंशा के अनुरूप बिजली बिल का बकाया वसूलने गई बिजली विभाग की टीम ने उपभोक्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसडीओ देवेंद्र के नेतृत्वत में अवर अभियंता फरह, मनमोहन सिंह, अवर अभियंता रहीमपुर गजेन्द्र सिंह व ओल, साइड बी ओर फरह टीम की संयुक्त करवाई द्वारा व्यापारन मोहल्ला में बकाया बिल वसूली के लिए गए थे। मोहल्ला में बकाया बिल भरने ओर कनेक्शन की रशीद दिखाने को बोला जा रहा था। उपभोक्ता अनवर पर पचास हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया था। विद्युत अधिकारियों के मुताबिक, जब उन्होंने उपभोक्ता अनवर से बिल जमा करने को कहा तो वह भड़क गया और अपने परिवार के लोगों को बुला लिया ओर उसके परिवार के लोग इकट्ठा हो गए और विद्युत टीम के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी। टी,जी टू रजमान अहमद के साथ मारपीट कर दी ओर शोर मचाने लगे शोर की आवाज पर भीड़ इकठ्ठा हो गई ओर इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। विद्युत टीम ने थाने पहुंच कर अनवर ओर उसके पुत्र काले के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Follow Samachar24