Loading...

गोवर्धन में 51 फीट ऊँची भगवान ब्रह्मा जी की मूर्ति का भव्य अनावरण

Gargachary Times 26 October 2025, 20:41 178 views
Mathura
गोवर्धन में 51 फीट ऊँची भगवान ब्रह्मा जी की मूर्ति का भव्य अनावरण
ब्रजभूमि के धार्मिक नगर गोवर्धन में रविवार को अध्यात्म और भक्ति का संगम देखने को मिला। जुल्हैंदी स्थित श्री चित्रगुप्त पीठ के चौथे वार्षिकोत्सव के अवसर पर 51 फीट ऊँची भगवान ब्रह्मा जी की भव्य मूर्ति का अनावरण किया गया। इस ऐतिहासिक अनावरण समारोह का नेतृत्व स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त जी महाराज ने किया। मूर्ति का अनावरण उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, उत्तराखंड के जल मंत्री दिनेश आर्य, महामंडलेश्वर और अनेक साधु-संतों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनेता, संत, श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। वही स्वास्तिक प्रोपर्टी एंड गुरप के चेयरमैन मयंक सक्सेना ने मंत्री व सभी साधु संतों का स्वागत किया। पूरे परिसर में भक्ति, संगीत और उत्साह का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि ब्रज में बंदरों के आतंक से लोगों को जल्द राहत दिलाने के लिए सरकार ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने बताया कि ब्रज की धार्मिक, पर्यावरणीय और पर्यटन महत्व को ध्यान में रखते हुए यहां व्यवस्थित वन्यजीव प्रबंधन योजना तैयार की जा रही है। वन मंत्री ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश को हरियाली के मामले में उत्तराखंड की तरह हरा-भरा प्रदेश बनाया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि वृंदावन में दो नए पार्क विकसित किए जाएंगे, जहां हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त जी महाराज ने कहा कि भगवान ब्रह्मा जी की यह विशाल मूर्ति ब्रजभूमि की धार्मिक पहचान को और सशक्त करेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को सनातन परंपरा से जोड़ने का माध्यम बनेगी।
Follow Samachar24