2027 में बिना हमारी पार्टी के सरकार नहींः इंद्रजीत
Gargachary Times
26 October 2025, 20:42
145 views
Mathura
डांगोली में आयोजित जनसभा में स्वराज भारतीय न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जो दबे ,कुचले ,मजदूर हैं
उसके साथ खड़ी होगी स्वराज भारतीय न्याय पार्टी चाहे वह किसी भी जाति का हो
तहसील अंतर्गत डांगोली में जनसभा को सम्बोधित करते हुए स्वराज भारतीय न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि वह हर पीड़ित के साथ खड़े होंगे चाहे वह ब्राह्मण हो अथवा ठाकुर। दबे कुचले लोग किसी भी जाति के हो सकते हैं।
श्री सिंह रविवार को कस्बे के डांगोली में आयोजित सभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 चुनाव बिना उनकी पार्टी के सरकार नहीं बन सकती। इसका नमूना वह 2026 के जिला पंचायत चुनाव में ही दिखा देंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस सरकार ने रोजगार नहीं दिया है। गायों के लिए जो काम तय हुए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया। मंदिर और ट्रस्टों में चंद लिया जा रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने वर्तमान सरकार पर भी परिवार वाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी की सरकार बताया। उन्होंने बताया चाहे रक्षा मंत्री हों अथवा गृह मंत्री सभी अपने परिवार को बढ़ावा दे रहे हैं, आम आदमी पिस रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि गरीब सभी एकजुट होकर अपने हक के लिए आगे आएं।
सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष राम दास, जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ,डॉक्टर प्रताप सिंह पार्टी प्रवक्ता जिला अलीगढ़ ,जिला अध्यक्ष अलीगढ़ राजकुमार शर्मा ,महामंत्री जिला अलीगढ़ डी सी शर्मा ,पंरन चंद्र प्रधान आदि ने सभा को संबोधित किया