Loading...

जीआरपी पुलिस ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 26 October 2025, 20:45 164 views
Mathura
जीआरपी पुलिस ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार
थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अभियुक्त हरदोई का निवासी 40 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र तिलक सिंह है। थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस टीम ने अभियुक्त को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 3 के गेस्ट हाउस की तरफ सीढ़ियों के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से रेडमी कंपनी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में थाना प्रभारी यादराम सिंह ने जानकारी दी।
Follow Samachar24