सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र के प्रति योगदान के सम्बन्ध में सभी नागरिकों व विशेष कर युवाओं में जागरुकता बढ़ाने के लिए 31 अक्टूबर से निकाली जाएगी पदयात्रा: मंत्री जयवीर सिंह
Gargachary Times
26 October 2025, 21:05
265 views
Agra
आगरा- प्रदेश के मा. मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह जी ने भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय, जयपुर हाउस, आगरा में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर एक भारत, आत्मनिर्भर भारत अभियान के आयोजन के संबधं में प्रेस प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।
मा0 प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह जी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि यह साल भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती वर्ष है, इस अवसर पर देश भर में दिनांक 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक हर लोकसभा में पदयात्रा, युवा मोर्चा द्वारा रोड यात्रा एवं राष्ट्रीय पदयात्रा आयोजित होगी, जो सरदार पटेल के जन्म स्थान करामसद से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक लगभग 150 किलोमीटर की निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी को बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना हैं, यह कार्यक्रम मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है। इस पहल के तहत 6 अक्टूबर 2025 को सरदार/150 यूनिटी मार्च की शुरूआत की हैं, यह भारत सरकार और माई भारत की पहल है, जो लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयन्ती को समर्पित है।
उन्होंने बताया कि जनपद में आयोजित कार्यक्रमों में इस साल भी 31 अक्टूबर को “रन फॉर यूनिटी“ के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सरदार पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने के बाद दौड़ कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि दौड़ में स्पोर्ट्स कॉलेज और स्थानीय खिलाड़ियों को मुख्य रूप से जोड़ा जाएगा, सभी बूथों पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रणेता सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि देकर याद किया जाएगा। शहर के सभी प्रमुखों विद्यालयों पार्कों एवं शैक्षिक संस्थानों में “रन फॉर यूनिटी“,मानव श्रृंखला, निबंध, भाषण, रंगोली, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अभियान के सभी आयोजनों में सभी सांसद, विधायक, महापौर एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर सहयोग करेंगे।
तत्पश्चात मा0 जनपद प्रभारी मंत्री जी ने जैन स्मृति भवन, जयपुर हाउस में आयोजित जिला कार्यशाला कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के आयोजन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकरी दी।
प्रेस वार्ता में मा0 केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो0 एस.पी. सिंह बघेल जी, मा0 विधायकगण श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह जी, श्री पुरषोत्तम खण्डेलवाल जी, डा0 जीएस धर्मेश जी, श्री भगवान सिंह कुशवाह जी, श्री छोटे लाल वर्मा जी, डा0 धर्मपाल सिंह, श्री भगवान सिंह कुशवाहा, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता जी, जिलाध्यक्ष श्री प्रशान्त पौनिया जी सहित मीडिया बंधु आदि उपस्थित रहे।