यातायात पुलिस चेकिंग अभियान
Gargachary Times
27 October 2025, 20:11
189 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में जनपद में चोरी व लूट जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम द्वारा 23 दोपहिया वाहन सीज, सिटी क्षेत्र से 13 दोपहिया वाहन सीज तथा ग्रामीण क्षेत्र से 7 दोपहिया वाहन सीज — इस प्रकार कुल 43 दोपहिया वाहन सीज किए गए। इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस टीम द्वारा 740 चालान, नगर क्षेत्र से 85 चालान तथा ग्रामीण क्षेत्र से 27 चालान- इस प्रकार कुल 852 चालान की कार्रवाई की गई।
जनपद में कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने हेतु इस प्रकार के चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर रूप से संचालित किए जायेगा ।